तोक्यो ओलंपिक: भारत के लिए बेहद अहम है कल का दिन, लवलीना, नीरज चोपड़ा और महिला हॉकी टीम का खिताबी मुकाबला

तोक्यो तोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से 5-2 से हार कर बाहर हो गई। हालांकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पास अभी भी ब्रॉन्ज जीतने का मौका है। इसके अलावा भालाफेंक महिला एथलीट अन्नु रानी कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। वहीं युवा रेसलर सोनम मलिक ने भी दिल तोड़ दिया। सोनम पहले मुकाबले में ही हार गईं। 4 अगस्त को भारत का कार्यक्रम इस तरह से है। 12वें दिन बुधवार को भारत का कार्यक्रम (भारतीय समय के अनुसार) इस प्रकार है। एथलेटिक्सनीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 05:35 बजे। शिवपाल सिंह, पुरुष भाला फेंक क्वालिफिकेशन ग्रुप बी, सुबह 07:05 बजे मुक्केबाजी: लवलीना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली (तुर्की) महिलाओं की 69 किग्रा सेमीफाइनल[ सुबह 11: 00 बजे गोल्फ:अदिति अशोक और दीक्षा डागर, महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में पहला दौर, सुबह 04:00 बजे। हॉकी:भारत बनाम अर्जेंटीना, महिला टीम सेमीफाइनल, दोपहर 03:30 बजे कुश्ती:रवि कुमार बनाम ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो (कोलंबिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे शुरू होने के बाद चौथा मुकाबला। अंशु मलिक बनाम इरिना कुराचिकिना (बेलारूस), महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे शुरू होने के बाद पांचवां मुकाबला। दीपक पूनिया बनाम एकरेकेम एगियोमोर (नाइजीरिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, सुबह 08:00 बजे शुरू होने के बाद आठवां मुकाबला।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AbOGqd