तोक्यो ओलंपिक: मंगलवार को पुरुष हॉकी टीम पर होंगी निगाहें, ये रहा 3 अगस्त का कार्यक्रम

तोक्यो भारत के लिए तोक्यो ओलिंपिक में सोमवार का दिन मिला जुला रहा। हालांकि सोमवार को कोई पदक तो नहीं मिला लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हरा दिया। इसके साथ ही कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो में बाहर हो गईं। तोक्यो ओलिंपिक के 3 अगस्त दिन मंगलवार को भारत का कार्यक्रम (भारतीय समय के अनुसार) इस प्रकार है। एथलेटिक्स:अनु रानी, महिला भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 05.50 बजे तेजिंदरपाल सिंह तूर, पुरूष गोला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 03:45 बजे हॉकी:भारत बनाम बेल्जियम, पुरुष हॉकी सेमीफाइनल, सुबह सात बजे। कुश्ती: सोनम मलिक बनान बोलोरतुया खुरेलखू (मंगोलिया), सुबह 8:30 बजे से शुरू होने के बाद सातवां बाउट


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xi185J