नई दिल्ली भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टी-20 मैच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान धवन आज बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे। संदीप वारियर आज डेब्यू कर रहे हैं। दूसरे मैच में नवदीप सैनी के चोटिल होने के बाद उनको फील्डिंग करते देखा गया था। टी20 सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है। आज जो भी टीम जीतेगी वो खिताब पर कब्जा जमाएगी। दूसरे टी-20 मैच में भारत को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम के 8 खिलाड़ी आइसोलेशन पर हैं। भारत का चौथा विकेट गिरा भारत का चौथा विकेट गिर गया है। भारत के सामने मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हसरंगा ने दो विकेट लिए हैं। रितुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, धवन और पडिकल ये चार विकेट गिर चुके हैं। दूसरा विकेट गिरा देवदत्त पडिकल भी पवेलियन लौट गए हैं। पांच ओवर के भीतर ही ये विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं। पहला विकेट गिराभारत का पहला विकेट गिर गया है। कप्तान धवन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं। भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। चमीरा ने उनका विकेट लिया है। भारत ने पांच रन पर ही अपना पहला विकेट खो दिया है। उनकी जगह पर पडिकल क्रीज पर आए हैं। भारतीय पारी शुरूभारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और रितुराज गायकवाड़ क्रीज पर आ चुके हैं। धवन से आज उम्मीदें ज्यादा हैं। भारत के पास केवल 5 बल्लेबाज हैं। शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान श्रीलंका (India vs Sri Lanka 3rd T20) के बीच आज सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3BSRj1w