कोलकाता/मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक और नेता प्रतिपक्ष के पूर्व मेदिनीपुर स्थित आवास पर की टीम शनिवार को जांच के लिए पहुंची। 3 साल पहले सुवेंदु के निजी गार्ड की मौत की जांच के सिलसिले में सीआईडी टीम 3 दिन के अंदर यह दूसरी बार पहुंची है। पूर्व मेदिनीपुर के कांठी में सुवेंदु के घर के पास ही स्थित एक घर में सुवेंदु के निजी सुरक्षा कर्मी रहते हैं। सीआईडी की टीम यहीं पर पहुंची हुई है। सीआईडी ने इसी सप्ताह इस केस की जांच की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा में रहे शुभव्रत चक्रवर्ती ने 2018 में पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में एक पुलिस बैरक में कथित रूप से गोली मारकर अपनी जान ले ली थी। चक्रवर्ती की पत्नी सुपर्णा ने हाल में कांथी थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी। राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान चक्रवर्ती उस समय से अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे, जब वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा दस्ते में शामिल रहे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2Up09TM