नई दिल्ली संसद में मॉनसून सत्र का दूसरा दिन कोरोना पर हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को लोकसभा में पेगासस जासूसी विवाद पर हंगामा हुआ और कुछ मिनटों बाद ही लोकसभा स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने कोरोना पर जमकर सवाल किए। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सरकार पर कोरोना के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। राज्यसभा में संजय राउत बोले, 'तालियां बजाओ, थालियां बजाओ फिर गाली भी खानी पड़ती है। पीएम मोदी ने कहा था कि महाभारत का युद्ध 18 दिन चला कोरोना पर विजय के लिए हमें 21 दिन चाहिए। हम नए स्वास्थ्य मंत्री से पूछ रहे हैं और कितने 21 दिन चाहिए।' 'क्या गंगा मैया झूठ बोल रहीं'कोरोना से होने वाली मौतों पर संजय राउत ने कहा, 'हम सभी ने किसी न किसी को खोया है। श्मशान में 24 घंटों की मृतकों की कतार लगी रहीं। गंगा के प्रवाह में कोरोना मृतकों के शव मिले। लेकिन मोदी जी वाराणसी गए तो बहुत तारीफ की। क्या गंगा मैया झूठ बोल रही थीं।' 'आंकड़े छिपा रही सरकार' शिवसेना नेता ने सरकार पर कोरोना के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'आप आंकड़े क्यों छिपा रहे हैं? बताएं, कितने लोगों ने कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाई है। रिपोर्टें सरकार के आधिकारिक आंकड़ों से अधिक मौतें बता रही हैं।' वैक्सीन की कमी पर भी खिंचाईसंजय राउत ने देश में वैक्सीन की कमी पर भी सरकार की खिंचाई करते हुए कि वैक्सीनेशन सेंटरों पर हंगामा हो रहा है। वैक्सीन की कमी है लेकिन हमने छह करोड वैक्सीन विदेश में भेज दी। सरकार यह बताए कि कितना पर्सेंट वैक्सीनेशन हो चुका है।'
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3zm4WV9