लखनऊ/नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मंगलवार शाम से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) पहुंच कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में जानकारी ली। सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण SGPGI में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 89 साल के कल्याण सिंह से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा है कि जब पटेल अस्पताल पहुंची तो कल्याण सिंह ने दोनों हाथ उठाकर 'जय श्रीराम' का नारा लगाया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह तस्वीर शेयर कर सिंह को 'हिंदू हृदय सम्राट' बताया है। सीनियर डॉक्टर्स रख रहे हैं कल्याण सिंह का ध्यानएसजीपीजीआई में कल्याण सिंह को देखने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा '' लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में जाकर श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' SGPGI के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। ज्यादा बात नहीं कर रहे सिंहसोमवार को अचानक स्वास्थ्य स्वास्थ्य खराब होने के बाद पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पीजीआई के सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। तकरीबन 36 घंटे बाद यानि मंगलवार को उनके स्वास्थ्य में एक बार फिर हल्का सा सुधार दिखा। उसी दौरान मंगलवार को ही यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानते हुए उनसे मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि तब पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन से न सिर्फ कम शब्दों में बात ही की बल्कि हाथ उठाकर अभिवादन भी किया।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3BsyPoD