यूगांडा का ऐथलीट जापान में लापता, ओलिंपिक शुरू होने से पहले मचा हंगामा

तोक्योस्थानीय अधिकारी यूगांडा के एक ऐथलीट की तलाश कर रहे हें जो शुक्रवार से पश्चिमी जापान में लापता है। इससे कोरोना वायरस की चिंताओं के बीच जापान के आयोजकों की ओलिंपिक प्रतिभागियों की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर के अधिकारियों ने कहा कि यूगांडा की नौ सदस्यीय टीम ओसाका प्रांत के इजुमिसानो में ट्रेनिंग कर रही थी और 20 साल का यह खिलाड़ी उनके साथ ही था। शहर के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को इस खिलाड़ी के लापता होने का पता तब चला जब उनकी लार की जांच का नमूना नहीं पहुंचा और उन्होंने होटल का कमरा खाली पाया। शुक्रवार को कोई ट्रेनिंग नहीं थी और उन्हें सुबह अपने कमरे में देखा गया था। ऑफिशल बयान में कहा गया, ‘युगांडा दल का एक सदस्य अचानक से गायब हो गया है और यहां नहीं पहुंचा है। हम उन्हें ढूंढने पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई है।’ युगांडा दल उन टीमों में से जो टोक्यो ओलिंपिक के लिए पहले ही जापान पहुंच गया था। ओलिंपिक का आयोजन 23 जुलाई से होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3B7WPx0