दो दिन में दो खिताब जीत टेनिस वर्ल्ड की नई क्वीन बनीं क्रेजीकोवा, बनाए कई रेकॉर्ड

चेक गणराज्य की गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बारबोरा क्रेजीकोवा ने रोलां गैरों में फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीतने के अगले ही दिन युगल खिताब भी अपने नाम कर लिया। 25 साल की क्रेजीकोवा ने रविवार को हमवतन कैटरिना सिनियाकोवा के साथ मिलकर महिला युगल का खिताब जीत लिया। दूसरी सीड चेक गणराज्य की जोड़ी ने महिला युगल वर्ग के फाइनल में पोलैंड की इगा स्विएतेक और अमेरिका की बैथनी मैटेक सेंडस की जोड़ी को 6-4 6-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

क्रेजीकोवा मौजूदा दौर में एकमात्र एक्टिव खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी एक सीजन में एकल, युगल और मिश्रित वर्ग में कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। उनसे पहले फ्रांस की मैरी पियसे ने 2000 में एक सीजन में दो खिताब जीते थे। क्रेसीकोवा इतिहास में मात्र सातवीं ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने रोलां गैरों में एकल और युगल खिताब जीते हैं।

Barbora Krejcikova Record: दो दिन में दो खिताब जीत टेनिस वर्ल्ड की नई क्वीन बनीं क्रेजीकोवा, सोशल मीडिया पर छाईं

चेक गणराज्य की गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बारबोरा क्रेजीकोवा ने रोलां गैरों में फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीतने के अगले ही दिन युगल खिताब भी अपने नाम कर लिया। 25 साल की क्रेजीकोवा ने रविवार को हमवतन कैटरिना सिनियाकोवा के साथ मिलकर महिला युगल का खिताब जीत लिया। दूसरी सीड चेक गणराज्य की जोड़ी ने महिला युगल वर्ग के फाइनल में पोलैंड की इगा स्विएतेक और अमेरिका की बैथनी मैटेक सेंडस की जोड़ी को 6-4 6-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3wqkdTG