चंडीगढ़ महान धावन मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना वायरस के खिलाफ जंग हार गई। रविवार शाम चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुद मिल्खा सिंह भी कोरोना संक्रमण के बाद उसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। रह चुकीं भारतीय टीम की कप्तानभारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर की उम्र 82 साल थी। रोम ओलिंपिक के बाद उनकी मिल्खा सिंह से शादी हुई थी। पति के संक्रमित होने के कुछ दिन बाद उनकी भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते तीन हफ्ते से उनका चंडीगढ़ में इलाज जारी था। माता-पिता की देखभाल के लिए मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को ही दुबई से चंडीगढ़ आ चुके हैं जबकि अमेरिका में रहने वाली डॉक्टर बेटी मोना मिल्खा सिंह भी यहीं है। रोम ओलिंपिक में हुई थी मिल्खा से मुलाकातएक इंटरव्यू में मिल्खा सिंह ने अपनी लव लाइफ के बारे में कई खुलासे किए थे। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर इस एथलीट ने बताया था, 'जो मेडल 1960 मे रोम मे मुझे नहीं मिला था वो बाद में मुझे मिल गया। मेरा सबसे अच्छा मैडल है मेरी वाइफ निर्मल। उस समय वह भारत की वॉलीबॉल टीम की कप्तान थी। हालांकि हमारा प्यार परवान चढ़ा कोलंबो में, जब दोनों इंडो-सिलोन खेलों मे हिस्सा ले रहे थे।' निर्मल ने भी बताया था कि वे मिल्खा की बहुत बड़ी फैन थीं और ऑटोग्रॉफ लेती रहती थीं। थोड़ा शर्मा कर बोल पड़ी कि वे थे ही इतने स्मार्ट और मशहूर की प्यार तो होना ही था। नौकरों से कोरोना फैलना का शक मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपती उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3iE1Dna