नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को इंग्लैंड दौरे से पहले तगड़ा झटका लगा है। कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा का निधन हो गया है। वह 53 साल के थे। पूजा के बाद अचानक गिर गए वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली ने ट्वीट कर बताया कि विराट कोहली को ट्रेनिंग दे चुके सुरेश बत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। लोकपल्ली के मुताबिक सुबह पूजा के बाद वह अचानक गिर गए। विराट ने शुरुआती दौरे में दिल्ली में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की बारिकियों को सीखा है। इस अकादमी में राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) बतौर चीफ कोच जबकि सुरेश बत्रा (Suresh Batra) उनके असिस्टेंट कोच थे। कोहली ने बचपन में इन्हीं दो प्रशिक्षकों से क्रिकेट के गुर सीखे। 9 साल की उम्र में विराट वेस्ट दिल्ली अकादमी पहुंचे थे कोहली ने 9 साल की उम्र से राजकुमार शर्मा और सुरेश बत्रा की देखरेख में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। बत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोहली वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में आए थे उस समय वह उनके बल्ले से छक्का देख चौंक गए थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fzOrfW