दुबईइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल () ने गुरुवार को जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलिया में 2022 पुरुष के लिए अफ्रीका और एशिया में तीन क्वॉलिफायर कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। एशिया-ए क्वॉलिफायर का आयाोजन तीन से नौ अप्रैल को होना था जिसमें बहरीन, कुवैत, मालदीव, कतर और सऊदी अरब को खेलना था लेकिन अब ये कुवैत में 23 से 29 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। यह फैसला कई प्रतिभागी देशों की ओर से लगाई गई नई पाबंदियों के कारण लिया गया है जिन्होंने कोविड-19 के नए वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए खेल गतिविधियों को निलंबित कर दिया है। देखें, दौरा करने वाली टीमों को अपने संबंधित देशों में लौटने के लिये पृथकवास की जरूरत भी एक अन्य कारण रही। पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप उप-क्षेत्रीय अफ्रीका ए और बी क्वॉलिफायर दक्षिण अफ्रीका में इस साल अप्रैल में होने थे जिन्हें अब 25 से 31 अक्टूबर को कराया जाएगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ONGt9k