टेबल टेनिस : शरत कमल, साथियान और सुतीर्था ने कटाया तोक्यो ओलिंपिक का टिकट

दोहाभारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल (Achanta Sharath Kamal), जी साथियान और महिला खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी ने गुरुवार को तोक्यो ओलिंपिक का टिकट कटा लिया। शरत कमल ने एशियन ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट के पुरुष एकल के दूसरे राउंड रोबिन मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद रमीज को हराकर तोक्यो ओलिंपिक में अपनी जगह सुरक्षित की। कमल ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को केवल 22 मिनट में 11-4, 11-1, 11-5, 11-4 से हराया जिससे उन्होंने ग्रुप में अपने लिए कम से कम दूसरा स्थान पक्का किया। इससे उन्होंने प्रतियोगिता में सर्वाधिक रैंकिंग का खिलाड़ी होने के कारण इसी साल तोक्यो ओलिंपिक में अपनी जगह भी सुरक्षित की। पढ़ें, तमिलनाडु के साथियान ने पहले शरत कमल को 4-3 (11-9, 15-13, 5-11, 7-11, 10-12, 11-9, 11-8) से मात दी और फिर दिन के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के रमीज को 4-0 से हराया। साथियान ने रमीज को 11-5, 11-8, 11-9, 11-2 से शिकस्त दी। वहीं, महिला एकल में सुतीर्था मुखर्जी ने देश की मणिका बत्रा को हराकर ओलिंपिक का टिकट कटाया। सुतीर्था ने बत्रा को 7-11, 11-7, 11-4, 4-11, 11-5, 11-5 से मात दी। हालांकि सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग होने के चलते बत्रा का भी तोक्यो में खेलना तय है। शरत कमल इससे पहले अपने शुरुआती मैच में हमवतन जी साथियान से 9-11, 13-15, 11-5, 11-7, 12-10, 9-11, 8-11 से हार गए थे। इस बीच शरत कमल ने मनिका बत्रा के साथ मिलकर मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इस वर्ग में भी क्वॉलिफाइ करने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3s3E3BR