ब्लॉगः देश की सियासत में एक नया गेम चेंजर फैक्टर हैं ये हमारी गृहणियां

देश की सियासत में एक नया गेम चेंजर फैक्टर सामने आ रहा है। यह है गृहणियों का फैक्टर। चुनावों में गृहणियां किस तरह से रुख को बनाने-बिगाड़ने का माद्दा रखती हैं, उसकी मिसाल पहले भी देखी जा चुकी है। इनके बढ़ते रुतबे को देखते हुए अब राजनीतिक दल लुभावने वादों के साथ इन तक पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हुए हैं। जिन पांच राज्यों- तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां भी गृहणियों पर राजनीतिक दलों की खास नजर है। सबसे बड़ी कवायद तमिलनाडु में दिख रही है।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2Ntvp0F