बर्मिंगम भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और पारूपल्ली कश्यप बुधवार को यहां प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के पुरुष एकल में अपने-अपने शुरुआती दौर के मुकाबले हारकर बाहर हो गए। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी हालांकि महिला युगल के मैच में थाईलैंड की बेनयापा ऐमसार्ड और नूनताकर्ण ऐमसार्ड की जोड़ी को सीधे गेम में पराजित करने में सफल रही। भारतीय जोड़ी ने 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14 21-12 से जीत दर्ज की। आठवें वरीय श्रीकांत को टूर्नामेंट के शुरूआती दिन आयरलैंड के गैर वरीयता प्राप्त एनगुयेन नहाट से 11-21 21-15 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच पूरे एक घंटे तक चला जिसमें आयरलैंड के खिलाड़ी ने दूसरा गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप को जापान के शीर्ष वरीय केंटो मोमोटा से 42 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21 2-22 से पराजय मिली।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38RSEsI