चेन्नै भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से बोलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड टीम में 4 बदलाव किए गए हैं। भारत को शुरुआती झटका भारतीय क्रिकेट टीम को पहला झटका मैच के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। युवा ओपनर शुभमन गिल को ओली स्टोन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। गिल 3 गेंद खेलने के बावजूद खाता तक नहीं खोल सके। गिल जब आउट हुए उस समय भारत का भी खाता नहीं खुला था। भारत के प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव भारत के प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए गए हैं। स्पिनर शाहबाज नदीम की जगह अक्षर पटेल को जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। पेसर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। इंग्लैंड टीम में 4 परिवर्तन इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग में 4 बदलाव किए हैं। बेन फोक्स, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन की वापसी हुई है। पहले टेस्ट मैच के हीरो रहे पेसर जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉम बेस और जोस बटलर दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। इंग्लैंड का प्लेइंग XI रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ओली स्टोन। भारत का प्लेइंग XI रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3b3VISD