CBI की पूछताछ से ठीक पहले अचानक भतीजे अभिषेक के घर क्यों पहुंचीं ममता?

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अचानक अपने भतीजे के घर पहुंचीं और वहां 10 मिनट तक रुकीं। उनके निकलते ही हरीश मुखर्जी रोड स्थित अभिषेक के घर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम दाखिल हो गई। सीबीआई कोयला तस्करी के मामले की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में ममता सरकार में मंत्री अभिषेक बनर्जी के पत्नी से पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच दल प. बंगाल में है। कोयला तस्करी केस में पहली बार ऐक्शन सीबीआई की टीम पहली बार रविवार को अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची थी। कोयला तस्करी से जुड़े मामले में सीबीआई ने पहली बार ऐक्शन लेते हुए अभिषेक बनर्जी की पत्नी और साली को समन जारी किया था। सीबीआई ने अगले ही दिन सोमवार को रुजिरा की बहन मेनका से भी पूछताछ कर ली। इस मामले ने विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल की राजनीति गरम कर दी है। अभिषेक की पत्नी पर सोना तस्करी का भी केस 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले 15 मार्च को रुजिरा को कोलकाता एयरपोर्ट पर दो किलो सोने के साथ पकड़ा गया था। उनके ऊपर आरोप लगे थे कि वह बैंकाक से अवैध तरीके से सोना लाई हैं। कस्टम विभाग ने रुजिरा के खिलाफ समन जारी किया था। समन को खारिज करने के लिए रुजिरा ने हाई कोर्ट में अपील की थी। उनके ऊपर अभी सोना तस्करी का केस चल रहा है। रुजिरा और अभिषेक की शादी 24 फरवरी 2014 को हुई थी। अभिषेक और रुजिरा की दो बेटियां और एक बेटा है। क्या है कोयला तस्करी केस कोयला तस्करी से जुड़े इस मामले में जांच नवंबर से ही चल रही है। दिसंबर में सीबीआई ने टीएमसी नेता विनय मिश्र के साथ ही बिजनसमैन अमित सिंह और नीरज सिंह के आवास पर भी छापेमारी की थी। आरोप है कि हजारों करोड़ रुपये कीमत के कोयले को ब्लैक मार्केट में बेच दिया जाता है। शाह को समन मिलते ही अभिषेक के घर पहुंची CBI दिलचस्प है कि सीबीआई का यह समन ऐसे समय आया है जब अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मानहानि का केस किया था। अभिषेक की अपील पर अमित शाह को समन जारी किया गया है और स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें 22 फरवरी को व्यक्तिगत तौर पर या वकील के जरिए पेश होने को कहा है। अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु ने यह दावा किया था कि अमित शाह ने कोलकाता में बीजेपी की एक रैली के दौरान टीएमसी सांसद के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3bwkUl5