ब्लॉगः गुजरात के बाद कहां है 'आप' का निशाना

गुजरात नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन ने राष्ट्रीय राजनीति में फिर नई बहस छेड़ दी है। पिछले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी कई राज्यों में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है और खुद को बीजेपी के सामने कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश कर रही है। ऐसे में इस प्रदर्शन के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आम आदमी पार्टी बाकी जगहों पर भी ऐसा प्रदर्शन कर सकती है? पार्टी ने सूरत में कांग्रेस को पछाड़कर बीजेपी के सामने खुद को विपक्ष के रूप में स्थपित किया।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3bAa0La