इंफाल उत्तरपूर्व के राज्य मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने 16 बिहार रेजिमेंट के कैप्टन सोइबा मानिंग्बा रंगनमे का सम्मान किया है। हाल ही में चीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प का एक वीडियो जारी किया था। इसमें ही कैप्टन सोइबा चीनी सैन्य अफसरों पर हावी पड़ते दिखाई दिए थे। साल 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प में 45 चीनी सैनिक मारे गए थे। इस हिंसा में 20 भारतीय जवान भी शहीद हुए थे। इससे पहले चीन अपने यहां मारे गए सैनिकों की संख्या जाहिर नहीं कर रहा था। लेकिन हाल ही में न केवल उसने अपने मारे गए सैनिकों के बारे में बताया बल्कि झड़प का वीडियो भी जारी किया। इसी वीडियो को देखने के बाद कैप्टन सोइबा चर्चा में आए हैं। स्थानीय खबरों के हिसाब से सोइबा सैनिक स्कूल इंफाल में छठी से बारहवीं क्लास तक पढ़े हें। इसके बाद उन्होंने पुणे की नैशनल डिफेंस अकैडमी से ग्रेजुएशन किया है। उन्हें देहरादून की इंडियन मिलिटरी अकैडमी से 9 जून 2018 को कमिशन मिला है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/37DFIpR