कांग्रेस पिछले कुछ समय से संक्रमण के दौर से गुजर रही है। नेताओं में आपसी मतभेद तो थे ही, अब नेतृत्व की क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी के 'हिंदुत्व' और 'राष्ट्रवाद' पर पार्टी का क्या स्टैंड हो, इस पर भी एक राय नहीं बन पा रही है। इन सबके बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद मंगलवार को रिटायर हो गए। वे भी उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए थे। इन नेताओं को अभी जी-23 के नाम से जाना जा रहा है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3jC4n2U