दुबईभारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी ने कैटरीन गोर्गोद्जे के साथ मिलकर अल हबटूर ट्रोफी अपने नाम की। इससे कोविड-19 महामारी से प्रभावित 2020 सत्र में यह उनका तीसरा युगल खिताब है। भारत और जॉर्जिया की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शनिवार को 100,000 डॉलर पुरस्कार राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नमेंट के फाइनल में स्पेन की अलियोना बोलसोवा जादोइनोव और स्लोवाकिया की काजा जुवान की जोड़ी पर 6-4, 3-6, 10-6 से जीत हासिल की। अंकिता का यह सत्र का चौथा युगल फाइनल था लेकिन यह कैलेंडर की सबसे बड़ी ट्रोफी थी क्योंकि इससे पहले उन्होंने जो दो खिताब जीते थे वो 25,000 डॉलर स्तर के थे। पढ़ें, इस साल फरवरी में अंकिता ने तीन फाइनल में प्रवेश किया जिसमें से उन्होंने बिबियाने शूफ्स के साथ थाइलैंड के नोंथाबुरी में लगातार खिताब जीते थे और जोधपुर में हमवतन स्नेहल माने के साथ उप विजेता रही थीं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aamD0n