बेम्बोलिमइगोर एंगुलो के गोल से एफसी गोवा ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग () के सातवें सीजन के मैच में ओडियाा एफसी को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ गोवा टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में पहुंच गई है। देश की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता में ओडिशा की टीम का पांचवें मैच के बाद भी जीत का इंतजार खत्म नहीं हुआ। टीम पांच मैचों में एक अंक के साथ तालिका में 10वें पायदान पर है। गोवा की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह आठ अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। एलेक्जेंडर जेसुराज की मदद से एंगुलो ने हाफ टाइम से ठीक पहले (45+2 मिनट) मैच का इकलौता गोल किया। मौजूदा सत्र में यह उनका छठा गोल है जिससे वह सबसे अधिक गोल करने वालों की सूची में टॉप पर पहुंच गए।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Kltvgs