एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलेंगे स्टीव स्मिथ? टिम पेन ने दिया जवाब

एडिलेडऑस्ट्रेलिया टीम के कैप्टन ने बुधवार को अपने बल्लेबाजी क्रम के अहम खिलाड़ी की फिटनेस संबंधित समस्याओं को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें केवल पीठ में जकड़न है और वह भारत के खिलाफ यहां शुरुआती टेस्ट में खेलेंगे। स्मिथ ने मंगलवार को एडिलेड ओवल में टीम के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कुछ स्ट्रेचिंग का अभ्यास और रनिंग ड्रिल करने के बाद फुटबॉल सत्र में हिस्सा नहीं लिया था और वह कुछ परेशान होते हुए सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। पढ़ें, भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट गुरुवार से शुरू होगा। पेन ने कहा कि यह गंभीर चोट नहीं है और इस स्टार क्रिकेटर के लिए एक दिन का आराम भी काफी होगा। पेन ने यहां मैच से पूर्व मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम स्टीव के मैच में खेलने की उम्मीद करते हैं। उन्हें पहले भी कई बार पीठ में जकड़न हो चुकी है और नेट पर अगर आप इतनी बल्लेबाजी करते हो, जितनी वह करता है तो ऐसा हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें पहले भी पीठ में परेशानी हो चुकी है और कल सतर्कता बरतते हुए उसे आराम दिया गया। निश्चित रूप वह कल खेलेंगे, वह हमेशा की तरह रन जुटाने का तरीका ढूंढ ही लेगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2IZct7O