जयपुरप्रदेश में सर्दी का सितम अब सताने लगा है। राजस्थान में लगातार कड़ाके की सर्दी बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि अब सुबह- शाम ठंड की कारण लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई शहरों में तापमान का खास असर देखने को मिला है। प्रदेश के अधित्तकर जिलों में स्थिति यह है कि यहां न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री के बीच में दर्ज किया जा रहा है। वहीं कई जगह तापमान माइनस में भी चला गया है। लिहाजा इससे प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। मौसम के जानकारों की मानें, तो कई जगह 24 घंटे में पारा 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। माउंट आबू में -2.5 और चूरू में -0.3 प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू की बात करें, तो यहां पारा माइनस में चला गया है। इसी तरह अब चूरू और जोबनेर में भी पारा माइनस की ओर लुढ़का है। लिहाजा इन स्थानों पर कहा जा सकता है कि अब यहां हाड कपाने वाली ठंड पड़ रही है। मरुधरा में सर्दी के बढ़ते प्रकोप के कारण अब लोगों को बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। रोजाना गिर रहे तापमान के चलते चिकित्सकों की ओर से भी सर्दी से बचने की सलाह दी जा रही है, ताकि कोरोना सहित सभी तरह के संक्रमण का असर ना बढ़े। आपको बता दें कि सुबह- सुबह कई स्थानों पर कोहरा दिख रहा है। 22-23 दिसंबर को बढ़ सकता है कोहरा मौसम विभाग की मानें, तो आगामी दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। इसे लेकर बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, सीकर, झुंझुनूं में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 दिसंबर के बाद से तापमान में कुछ बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं 22-23 दिसंबर को कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ रह सकता है। इससे पहले 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। आपको बता दें कि प्रदेश के शेखावाटी इलाके में सर्दी का सितम खास तौर पर दिखाई दे रहा है। यहां पारा जमाव बिन्दु से नीचे पहुंच गया है। यहां फतेहपुर में पारा माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3myCJUj