कोलकाता के आगामी विधानसभा चुनावों () के मद्देनजर गृहमंत्री () कोलकाता पहुंच चुके हैं। इस बीच () के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी () ने दावा किया है कि विपक्षी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे। हमारे सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स के साथ बातचीत में कैलाश ने बताया कि मेदिनीपुर में होने वाली अमित शाह की रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि टीएमसी के कद्दावर नेता रहे सुवेंदु अधिकारी, विधायक शीलभद्र दत्ता, बनश्री मैती पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। वहीं विधायक मिहिर गोस्वामी पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'हमारे पास अभी लिस्ट नहीं है लेकिन संख्या हजारों में भी हो सकती है। इसमें जिला से लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। सभी को पता है कि बीजेपी ही सरकार बनाने जा रही है। इसलिए साथ रहना चाहते हैं। लेकिन अंत में पार्टी ही फैसला लेगी कि किसे शामिल करना है।' पढ़ें: कैलाश ने कहा कि टीएमसी के अन्यायपूर्ण शासन और पार्टी नेतृत्व के मनमानीपूर्ण रवैये की वजह से नेताओं को मजबूरन निकलना पड़ रहा है। उन्होंने साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी पर प्रशासन के आपराधीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि आईएएस और आईपीएस अधिकारी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं। एक ओर जहां टीएमसी के तमाम नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर कुछ बाहरी नेताओं को सदस्यता दिलाने पर मतभेद भी दिख रहे हैं। टीएमसी के नेता जितेंद्र तिवारी को बीजेपी में शामिल कराने की सुगबुगाहट के बीच केंद्र सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि टीएमसी के ऐसे नेताओं को वो भारतीय जनता पार्टी में नहीं आने देंगे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37xnKpm