एडिलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पिंक बॉल से खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में आज यानी शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के गलत समय पर रन आउट होने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा। दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने छह विकेट पर 233 रन बना लिए थे। साहा ने भी तोड़ी उम्मीद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने भी उम्मीद तोड़ीं और वह मिशेल स्टार्क की गेंद पर टिम पेन के हाथों लपके गए। साहा ने 26 गेंद खेलीं और 1 चौके की मदद से 9 रन बनाए। अश्विन नहीं कर सके निजी स्कोर में इजाफा रविचंद्रन अश्विन अपने पहले दिन के निजी स्कोर में कुछ इजाफा नहीं कर सके और 15 रन बनाकर दूसरे दिन की तीसरी ही गेंद (89.3 ओवर) पर कमिंस का शिकार हो गए। उन्हें टिम पेन ने लपका। अश्विन ने 20 गेंद खेलीं और 1 चौका लगाया। कोहली 74 रन बना चुके थे और शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे । उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें एक रन लेने के लिए पुकारा लेकिन बाद में पीछे हट गए। दूसरी नई गेंद लिए जाने से कुछ समय पहले ही कोहली रन आउट हो गए। यह टेस्ट क्रिकेट में दूसरा अवसर है जबकि कोहली रन आउट हुए। इससे पहले 2012 में एडिलेड में ही वह रन आउट हो गए थे। एक समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 188 रन था जो छह विकेट पर 206 हो गया । दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद की रफ्तार और स्विंग निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं झेल सके।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3msMLpW