Surplus fund से होम लोन चुकाएं या कहीं और निवेश करें?

अपनापैसा के चीफ एडिटर बलवंत जैन के मुताबिक होम लोन चुकाने के बारे में कोई फैसला करने से पहले यह जरूरी है कि आप निकट भविष्य में अपनी जरूरतों के बारे में सोचें। जैसे बच्चों की शिक्षा पर खर्च आदि। होम लोन की ब्याज की दर सबसे कम है। अगर आप कोई और लोन लेंगे तो यह बहुं महंगा बैठेगा। उदाहरण के लिए पर्सनल लोन की दर 12 से 15 फीसदी और गोल्ड लोन की ब्याज दर 7 फीसदी हो सकती है। होम लोन पर ब्याज दर 7 फीसदी के आसपास है। कोविड-19 महामारी ने भी चुनौती को बढ़ा दिया है। अभी यह साफ नहीं है कि इससे उबरने में कितना समय लगेगा। इसलिए यह जरूरी है कि किसी आपात स्थिति के लिए कुछ फंड बचाकर रखा जाए। अमूमन लोग 6 महीने के लिए एमरजेंसी फंड रखते हैं लेकिन कोरोना काल में एक साल के लिए यह व्यवस्था करनी चाहिए।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3iIbowU