महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल के 13वें एडिशन में अभी तक कुछ खास नहीं रहा और उसे 3 में से केवल 1 ही मैच में जीत मिली। इतना ही नहीं, नेट रन रेट के आधार पर टीम 8 टीमों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। अब उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है, जिसका हाल भी उसके जैसा ही है। हैदराबाद को भी 3 में से 2 मैचों में हार मिली और तालिका में 2 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। हैदराबाद और चेन्नै के बीच मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।
from The Navbharattimes https://ift.tt/33nCHrG