IPL 2020: राहुल त्रिपाठी को मिला मैन ऑफ द मैच, शाहरुख ने बोला फिल्मी डायलॉग

नई दिल्ली के सह-मालिक बुधवार को टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अबू धाबी में मौजूद थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में चेन्नै सुपर किंग्स को 10 रन से हराया। टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज ने अहम किरदार निभाया। शाहरुख ने भी त्रिपाठीक के खेल का पूरा लुत्फ उठाया और अपने ही अंदाज में उसे सेलिब्रेट किया। 81 रनों की पारी खेलने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जब त्रिपाठी मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने गए तो शाहरुख जोर से चिल्लाए: 'राहुल, नाम तो सुना ही होगा।' असल में शाहरुख खान की कई फिल्मों में उनका नाम राहुल रहा है। शाहरुख ने जिस फिल्म का डॉयलॉग बोला वह उनकी 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल तो पागल है' से लिया गया था। इसके बाद राहुल ने ट्वीट भी किया, 'हमारे कुछ रन कम रह गए लेकिन गेंदबाजी ने इसकी भरपाई कर दी। @KKRiders के लड़कों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। और मुझे हमारी टीम के @ImRTripathi का जिक्र करना होगा 'नाम तो सुना था... काम उससे भी कमाल है।' सभी स्वस्थ रहें बाकी सब ठीक है। @Bazmccullum जल्द मुलाकात होगी।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SAQp4t