दिल्ली से बेंगलुरू जा रहे इंडिगो विमान में महिला यात्री ने एक बच्चे को जन्म दिया। इंडिगो ने बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विमान में डिलिवरी के बाद बेंगलुरु पहुंचने पर महिला का जबर्दस्त स्वागत किया गया। बताया गया कि इंडिगो में जन्मे नवजात को एयरलाइन्स की तरफ से जीवन भर बिना टिकट यात्रा करने की सुविधा दी गई है। मतलब यह कि इंडिगो ने उसे जीवन भर के लिए प्लेन का फ्री टिकट दे दिया है।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2IdcK6f