ब्लॉगः लोकतंत्र के दोराहे पर खड़ा वोटर बिहार का

महामारी के दौर में होने जा रहे बिहार चुनाव की ओर स्वाभाविक ही पूरे देश की निगाह लगी हुई है। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल विधानसभा के महत्वपूर्ण चुनावों के ठीक पहले हो रहे इन चुनावों के नतीजों का राष्ट्रीय राजनीति पर असर पड़ना तय है। देश गहरे संकट से गुजर रहा है। समाज में हलचल है। जनता के तमाम तबके आंदोलित हैं और सड़क पर उतर रहे हैं। आंदोलनों के दबाव में एनडीए दरक रहा है। ऐसे में बिहार चुनाव के नतीजे नई आंदोलनात्मक संभावनाओं को जन्म दे सकते हैं।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/352uzMX