चांदनी चौक को पैदल चलने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह बनाने का सपना चकनाचूर होता दिख रहा है। जो नया स्ट्रेच बना है, उसकी हालत ऐसी है कि पुराना ही आपको ठीक लगेगा। खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाए गए सीमेंट बैरिकेड्स और बोलार्ड्स कई जगह टूट गए हैं। कुछ अपनी जगह से उखड़कर बिखरे पड़े हें। जहां हरियाली बिखेरी गई थी, वहां बेसहारों ने घर बना लिया है या कूड़ा फेंका जा रहा है। यहां तक कि जो हिस्सा अगस्त में खुला है, उसका भी हाल कुछ अलग नहीं। फुटपाथ पर ही कंस्ट्रक्शन का सामान यूं ही बिखरा पड़ा है जिससे आने-जाने में और दिक्कत हो रही है। लाल किले और फतेहपुरी मस्जिद के बीच कारें नहीं जा सकतीं। चांदनी चौक का क्या हाल हो गया, आप खुद ही देख लीजिए।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3iHqe6B