नई दिल्ली देश में 30 सितंबर को खत्म हो गया है। बावजूद इसके देशभर में मौसम के अलग रंग दिख रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं ज्यादा गर्मी है। देश के दक्षिण हिस्से के अलावा पश्चिम में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं उत्तर और मध्य भारत में तापमान 37 डिग्री के करीब है। गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में जहां जोरदार बारिश हो रही है, वहीं मध्यप्रदेश और राजस्थान गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो मॉनसून की वापसी के बाद अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर भारत में अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के गर्म शहरों की सूची में सबसे ऊपर मध्य प्रदेश का दमोह रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।
देश में 5 सबसे गर्म शहरों का तापमान
| शहर |
राज्य |
तापमान |
| दमोह |
मध्यप्रदेश |
37.5 |
| गंगानगर |
राजस्थान |
37.5 |
| नौगांव |
मध्यप्रदेश |
37.5 |
| गुना |
मध्यप्रदेश |
37.4 |
| खजुराहो |
मध्यप्रदेश |
37.4 |
गुजरात के राजकोट में सबसे ज्यादा बारिश दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन 2020 सामान्य से 9% अधिक वर्षा के साथ 30 सितंबर को सम्पन्न हो गया है। इस साल 957.6 मिमी यानि 109% वर्षा देश में दर्ज की गई। मॉनसून वापसी के साथ ही देश भर में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। हालांकि कई राज्यों पर अभी तक मॉनसूनी हवाएं बनी हुई हैं जिससे बारिश भी हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान मध्य भारत के साथ दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिक बारिश वाले शहरों की सूची में सबसे ऊपर गुजरात का राजकोट रहा। यहां 70 मिमी की मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर
| शहर |
राज्य |
तापमान (मिमी में) |
| राजकोट |
गुजरात |
70.0 |
| भावनगर |
गुजरात |
68.0 |
| मायाबंदर |
अंडमान व निकोबार |
54.0 |
| रतलाम |
मध्यप्रदेश |
50.0 |
| नासिक |
महाराष्ट्र |
46.0 |
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2T7mIs2