फिर से चलने लगी दिल्‍ली मेट्रो, देखिए लॉकडाउन के बाद पहले सफर की तस्‍वीरें

दिल्‍ली मेट्रो (Delhi Metro) आपकी सेवा में फिर हाजिर है। पांच महीने से भी लंबे वक्‍त के बाद, सोमवार से येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं सीमित समय के लिए शुरू हो गई हैं। समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर (Samaypur Badli to Huda City Centre) के बीच मेट्रो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगी। नोएडा मेट्रो (Noida Metro) की एक्‍वा लाइन भी आम जनता के लिए खोल दी गई है। चूंकि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बरकरार है, ऐसे में कई सावधानियों के साथ आपको यात्रा करनी होगी। कम से कम आधे घंटे का वक्‍त एक्‍स्‍ट्रा लेकर घर से निकलें। इसके अलावा मास्‍क अनिवार्य है। टोकन नहीं चलेंगे, ऐसे में स्‍मार्ट कार्ड रखना होगा। अगर नहीं है तो स्‍टेशन पर खरीद सकते हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2R3nh50