नोएडाउत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रधानमंत्री की हत्या की धमकी देने के आरोपी शख्स को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर कहा कि वह एक घंटे के भीतर प्रधानमंत्री को गोलियों से भून देगा। इसके बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। ने आरोपी को किया गिरफ्तारलखनऊ से इसकी सूचना तुरंत नोएडा पुलिस को दी गई। नोएडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मामूरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के वक्त वह शराब के नशे में था। पुलिस उपायुक्त (जोन सेकंड) हरीश चंदर ने बताया कि सोमवार को कॉल 112 पर एक युवक ने पुलिस को फोन किया कि वह एक घंटे में प्रधानमंत्री को गोलियों से भून देगा। उसने नोएडा को भी उड़ाने की धमकी दी। इसे भी पढ़ें:- नोएडा को उड़ाने की भी दी धमकीआरोपी ने फोन पर काफी अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद कॉल 112 मुख्यालय लखनऊ से तुरंत नोएडा पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामूरा गांव से 33 वर्षीय हरभजन सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से यमुनानगर जगाधरी हरियाणा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के वक्त शराब के नशे में था आरोपीफिलहाल आरोपी नोएडा के सेक्टर-66 में रह रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। उसने इस तरह का फोन क्यों किया, इसके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त आरोपी शराब के नशे में था।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3kzERer