क्राइम ब्रांच की टीम को कई शिकायत मिली थी, शादी के कुछ दिन बाद घर से दुल्हन गायब है। परिवार के लोगों को उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस तरह के 4 केस दर्ज किए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस की जांच शुरू की। उसके बाद शुक्रवार की देर शाम इस गिरोह से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को भी इस मामले में कई खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार लोगों में 3 महिलाएं हैं, जो दुल्हन बनती थीं। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि तीनों ने 4 महीने के अंदर 9 शादियां की हैं। वह किसी के घर भी 10 दिन से ज्यादा नहीं रहती थीं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3fBt4ss