कोरोना वायरस की अलग-अलग वैक्सीन का ट्रायल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, नई-नई डील्स सामने आ रही हैं। अधिकतर अमीर देश किसी न किसी वैक्सीन डेवलपर से करोड़ों डोज का सौदा कर चुके हैं। भारत सरकार ने दो हाई पावर कमिटी बनाई हैं जो वैक्सीन डेवलपमेंट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं। प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइडजर डॉ के विजयराघवन की अध्यक्षता वाली कमिटी को भारतीय वैक्सीन डेवलपमेंट पर नजर रखनी है। इसके अलावा उन्हें विदेशी वैक्सीन जो भारतीय मैनुफैक्चरर्स को दी गई हैं, उनकी प्रोग्रेस भी मॉनिटर करनी है। 'फिल एंड फिनिश' वाली कई कपनियों को भी सरकार साथ ले रही है। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, ये कंपनियां वैक्सीन बनाएंगी नहीं। लेकिन सिर्फ शीशियों में वैक्सीन भरेंगे और प्रॉडक्शन फिनिश करेंगी। इसके लिए बड़ी असेंबली लाइन्स की जरूरत पड़ती है।
from The Navbharattimes https://ift.tt/33KHRP4