LIVE: एम्‍स में सिर्फ 16 पर देसी वैक्‍सीन का ट्रायल

पूरी दुनिया एक कारगर कोरोना वायरस वैक्‍सीन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अमीर देशों ने पहले ही करोड़ों डोज का सौदा कर लिया है। लेकिन अबतक किसी भी वैक्‍सीन को सफलता नहीं मिली है। वैक्‍सीन के लिए मारामारी की स्थिति देखते हुए वर्ल्‍ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुखिया टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चेतावनी दी है कि 'फिलहाल कोई जादू की छड़ी नहीं है, शायद कभी न हो।' एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, यह जानने में अभी लंबा वक्‍त लगेगा कि इनमें से कोई वैक्‍सीन प्रभावी होगी या नहीं। अमेरिका के टॉप एक्‍सपर्ट डॉ एंथनी फाउची को पहली बार में ही सफल होने की उम्‍मीद है और वे 6 से 12 महीनों में वैक्‍सीन आने का दावा करते हैं। हालांकि उन्‍होंने कहा कि इसके लिए किस्‍मत के साथ की बहुत जरूरत पड़ेगी। दुनियाभर में अलग-अलग वैक्‍सीन के ट्रायल पर क्‍या ताजा अपडेट है, आइए जानते हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/33FnDX3