केरल में ब्लैक फ्राइडे, भूस्खलन फिर प्लेन क्रैश

नई दिल्ली केरल के लिए शुक्रवार का दिन किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं रहा। पहले इडुक्की जिले में भूस्खलन का दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने तबाही का मंजर दिखाया और शाम को कोझीकोड में विमान हादसे ने लोगों को दहला दिया। इडुक्की के भूस्खलन में अब तक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं दूसरी ओर विमान हादसे में भी मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। केरल ने एक दिन में ही दो बड़े हादसे देखे। महज 24 घंटों में केरल को दो बड़े झटके लगे, जिसे वहां के लोग आने वाले कई सालों तक नहीं भूल पाएंगे। थरूर जैसे नेताओं ने भी जताया दुख कोझीकोड के विमान हादसे की खबर मिलने के बाद शशि थरूर ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा- 'केरल के लिए बहुत ही बुरा दिन। पहले मुन्नार में लोगों की मौतें हुईं और अब ये। मुझे खबर मिली है कि दोनों पायलट की मौत हो गई है। उम्मीद करता हूं कि बचाव कार्य से सभी यात्रियों की जान बचाई जा सकेगी।' पूरी कॉलोनी पर गिरा मलबा, दब गए बहुत से मजदूर केरल (Kerala news) के इडुक्की जिले के राजमाला (Landslide hits Rajamalai) इलाके में लगातार बारिश के बाद भूस्खलन (Kerala landslide) हो गया। इस हादसे में कई श्रमिक लापता हैं। अब तक 17 मजदूरों के मारे जाने की खबर है। वहीं 10 मजदूरों को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिंदा निकाला गया है। NDRF और स्थानीय प्रशासन जमीनी स्तर पर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। भूस्खलन से मरने वालों के परिजनों को पीएम नैशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का ऐलान भी हो गया। जिस जगह पर भूस्खलन हुआ, वहां पर चाय के बागान में काम करने वाले मजदूर शेल्टर बनाकर रहते थे। यहां मजदूरों की एक बड़ी कॉलोनी सी बनी हुई थी। लैंड स्लाइड के बाद बड़ा मलबा शेल्टर हाउसेस के ऊपर गिरा और सभी दब गए। बताया जा रहा है कि अधिकांश मजदूर तमिलनाडु के रहने वाले थे और यहां रहकर मजदूरी करते थे। यह भी पढ़ें- शाम होते-होते विमान हादसे ने दहला दिया शुक्रवार देर शाम दुबई से आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल को कोझिकोड में एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हो गया है। हादसा भारी बारिश के चलते विमान के रनवे पर फिसलने की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान में 190 यात्री सवार थे जिनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। मलबे को हटाने और ब्लैक बॉक्स की खोज की तैयारी हो रही है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2PyCAlt