दिल्ली में कहां मिल रहा फ्री प्लाज्मा, जानिए पता

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का कोई इलाज अब तक नहीं मिल सका है। वैक्‍सीन बनाने की कवायद जोर-शोर से पूरी दुनिया में चल रही है। इसके अलावा, कई दवाओं को कोविड मरीजों के इलाज में इस्‍तेमाल किया जा रहा है। गंभीर मरीजों के इलाज की खातिर कई जगह प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy) का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इस थेरेपी के जरिए कोरोना से जंग जीत चुके एक व्यक्ति का प्लाज्मा दूसरे कोरोना मरीजों की जान बचा सकता है। अगर दिल्‍ली के भीतर किसी कोरोना मरीज को प्‍लाज्‍मा चाहिए तो सरकार ने व्‍यवस्‍था की है। दो प्‍लाज्‍मा बैंक से किसी भी ब्‍लड ग्रुप का हाई क्‍वालिटी प्‍लाज्‍मा मुफ्त में लिया जा सकता है।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3ahVlDw