मास्‍क पहना नहीं और गाड़ी लेकर निकल पड़े, दिल्‍ली पुलिस ने काटा चालान

दिल्‍ली सरकार ने सार्वजनिक जगहों (Public places in Delhi) पर हर किसी के लिए मास्‍क पहनना अनिवार्य किया है। इसके अलावा सोशल डिस्‍टेंसिंग फॉलो करनी है। अनलॉक के तहत, लोगों को बाहर निकलने की खासी छूट मिली हुई है। दिल्‍ली में जहां जुलाई के महीने में कोरोना के मामले (Corona cases in Delhi) कम हो रहे थे, वहीं अगस्‍त में केसेज की संख्‍या फिर बढ़ी है। इसका सीधा मतलब है कि संक्रमण रोकने में लापरवाही हो रही है। लोग पब्लिक प्‍लेसेज पर सावधानी भी नहीं बरत रहे। शनिवार को जब दिल्‍ली पुलिस (Delhi Police) ने गाड़‍ियां लेकर निकले लोगों को चेक करना शुरू किया तो बड़ी संख्‍या में लोग बिना मास्‍क (Without mask) के घूमते दिखे। पुलिस ने सबका चालान काट दिया।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3b8G5t6