नई दिल्ली बारबेडोस ट्रिडेंट्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2020) में अपना सफर जीत के साथ शुरू किया। उसने ब्रायन लारा स्टेडियम, तारोउबा (त्रिनिदाद) में सैंट कीट्स और नेविस पैट्रिऑट्स को छह रन से हराया। इस मैच के दौरान अफगानिस्तानी स्टार ने एक ऐसा शॉट खेला जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यहां तक कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार डेनियल वायट ने भी उस पर टिप्पणी की है। वायट ने ट्वीट किया- 'क्या शॉट था @rashidkhan19 आधा हेलिकॉप्टर शॉट।' राशिद ने इस मैच में 20 गेंद पर 26 रन बनाए और उनकी पारी की मदद से बारबोडेस त्रिडेंट्स ने 9 विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया। राशिद ने हालांकि अपनी पारी में सिर्फ एक ही छक्का लगाया लेकिन यह चर्चा का विषय बन गया। यह सैंट कीट्स और नेविस पेटरिऑट्स के तेज गेंदबाज अलजारी जोसफ की हाफ वॉली पर यह शॉट खेला। राशिद ने हेलिकॉप्टर फ्लिक किया और गेंद को स्क्वेअर लेग के ऊपर से बाउंड्री के पार खेला। कॉमेंटेटर्स भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाए। वे भी हैरान रह गए।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QaM9Y4