'सुशांत के पिता ने नहीं की दो शादियां, राउत गलत'

पटना अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant singh rajput news) को लेकर (Shivsena) के मुखपत्र (Samna) में पार्टी के सांसद ( statement) ने लिखे लेख में आरोप लगाया है कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी। जिसे सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। सुशांत के पिता की दो शादियों वाली बात की जब जांच की गई तो यह बात गलत साबित हुई। सुशांत के मामा आर सी सिंह ने एनबीटी डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, "सुशांत के पिता ने दो शादियां नहीं की हैं। संजय राउत गलत बोल रहे हैं।" उद्धव ठाकरे के इशारे पर संजय राउत ने दिया गलत बयानसुशांत के मामा आर सी सिंह ने कहा- "संजय राउत ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के इशारे पर गलत बयान दिया है। संजय राउत इस तरह की बात बोलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी बात बोलकर किसी की छवि खराब करना क्या अच्छी बात है।" उन्होंने कहा कि बिहार में जो रहते हैं, वो सभी जानते हैं कि सुशांत के पिता ने एक ही विवाह किया था। सामना में आरोप- पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिस सुशांत ने स्वीकार नहीं किया थादरअसल संजय राउत ने सामना में लिखे लेख में आरोप लगाया कि सुशांत का परिवार मतलब पिता पटना में रहते हैं। उनके पिता से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिस सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। पिता से उसका भावनात्मक संबंध शेष नहीं बचा था। उसी पिता को बरगलाकर बिहार में एक एफआईआर दर्ज कराई गई व मुंबई में घटे गुनाह की जांच करने के लिए बिहार की पुलिस मुंबई आई। 'सुशांत का मामला कुछ और समय मुंबई पुलिस के हाथ में रहता तो आसमान नहीं टूट जाता' संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस पर आरोप लगाकर बिहार सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की मांग की। 24 घंटे के अंदर यह मांग मान भी ली गई। यह राज्य की स्वायत्ता पर सीधा हमला है। सुशांत का मामला कुछ और समय मुंबई पुलिस के हाथ में रहता तो आसमान नहीं टूट जाता लेकिन यह राजनीतिक निवेश और दबाव की राजनीति है। उन्होंने यहां तक कहा कि सुशांत प्रकरण की 'पटकथा' पहले ही लिखी गई थी।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/33Iz4xa