...तो इन 5 में से कोई एक बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष?

अध्‍यक्ष पद को लेकर कांग्रेस के भीतर की कलह खुलकर सामने आ चुकी है। पार्टी के 23 वरिष्‍ठ नेताओं ने जिस लहजे में अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा। और फिर जिस तेजी से कई मुख्‍यमंत्रियों समेत दिग्‍गज कांग्रेसियों ने सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्‍व में भरोसा जताया, उससे साफ है कि पार्टी में दो गुट बन चुके हैं। सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होनी है। चर्चा तेज है कि सोनिया इस मीटिंग में अपना इस्तीफा सामने रख सकती हैं। हालांकि उस प्रस्‍ताव का कड़ा विरोध होने की पूरी संभावना है। एक खेमे से राहुल गांधी को ही अगला अध्‍यक्ष बनाने की डिमांड है तो प्रियंका गांधी कह चुकी हैं कि कोई गैर गांधी अब पार्टी का मुखिया बनना चाहिए। ऐसे में कांग्रेस का अगला अध्‍यक्ष कौन होगा? इसके जवाब में कई विकल्‍प सामने आ रहे हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/31nYtut