दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus in Delhi) का इन्फेक्शन समान रूप से नहीं फैला है। राजधानी में 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच हुए सर्वे के नतीजे तो यही बताते हैं। साउथ-ईस्ट दिल्ली में जहां सबसे ज्यादा लोगों के भीतर ऐंटीबॉडीज मिलीं तो साउथ-वेस्ट में सबसे कम। सभी 11 जिलों के भीतर हुए सर्वे में कुल 15 हजार सैंपल्स लिए गए थे। हर्ड इम्युनिटी भी अभी दूर की कौड़ी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कह रहे हैं कि हर्ड इम्युनिटी अभी दूर है। अगर हर्ड इम्युनिटी डेवलप हो भी जाती है तो भी राहत की सांस नहीं ली जा सकती। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना इन्फेक्शन के मामले वैक्सीन उपलब्ध होने तक आते रहेंगे।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3hikSii