मुंबई में मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर कहर ढाया है। पिछले दो दिन से जारी बारिश बुधवार को और बढ़ गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण मुंबई में जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश से बदहाल जनजीवन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं मुंबई की मस्जिद और भायखला स्टेशन के बीच 2 लोकल ट्रेनें रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण फंस गई थी। सभी 55 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3iiOFI5