सुबह-सुबह अरुणाचल में भूकंप से हिली धरती, 3.7 तीव्रता

नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ( National Center for Seismology) के अनुसार भूकंप के झटके अरुणाचल प्रदेश (Earthquake in Arunachal pradesh) के अंजॉ (Earthquake in Anjaw) जिले में तड़के 3.36 मिनट पर महसूस किए गए। जिस दौरान भूकंप आया लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूकंप के झटके से लोग डर गए। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में तवांग (Tawang) जिले में भी भूकंप आया था।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3lcYA44