3 किलो सोना, 2 किलो चांदी, 10 लाख कैश...छापे में अकूत संपत्ति

हैदराबाद: सीबीआई ने शुक्रवार को आप्को (स्टेट हैंडलूम वीवर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी) के पूर्व चेयरमैन और तेलुगु देशम पार्टी के नेता गुज्जल श्रीनिवासुलू (Gujjala Srinivasulu) के घर और कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान सीबीआई को करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने स्टेट हैंडलूम वीवर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन गुज्जल श्रीनिवासुलू के खाजीपेट स्थित मकान और कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान तीन किलोग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी, एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 10 लाख रुपये के पुराने नोट और 10 लाख रुपये के नए नोट हैदराबाद के मकान में बरामद किए गए हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2QezByX