एक ओर जहां दुनियाभर के वैज्ञानिक COVID-19 से बचाव में कागरगर वैक्सीन खोजने में लगे हैं, रूस ने ऐलान कर दिया है कि 12 अगस्त को वह अपनी वैक्सीन को रजिस्टर कराने जा रहा है। यही नहीं, जल्द ही इसे लोगों को दिए जाने का फैसला भी कर लिया गया है। जिस तेजी के साथ रूस ने वैक्सीन पर रिसर्च पूरी की और फिर अप्रूव की है, उसे लेकर पश्चिम हैरान भी है और शक की निगाह से भी देख रहा है। यहां तक कि कई देश आरोप तक लगा चुके हैं कि रूस ने दरअसल उनके मेडिकल और रिसर्च संस्थानों से कोविड-19 पर रिसर्च चुराई है और फिर उसका इस्तेमाल वैक्सीन बनाने के लिए किया है। यहां जानते हैं कि रूस ने कैसे बनाई है वैक्सीन और क्यों पश्चिम को नहीं हो रहा है विश्वास-
from The Navbharattimes https://ift.tt/2XGn8bx