चीन की दादाग‍िरी, US ने शुरू किया महाभ्‍यास

दक्षिणी चीन सागर में चीन और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। चीनी ड्रैगन की बढ़ती दादागिरी के खिलाफ अमेरिकी नौसेना अब इस विवादित इलाके में जोरदार युद्धाभ्‍यास शुरू किया है। अमेरिकी नौसेना ने दुनियाभर में अपने सैन्‍य ताकत का प्रतीक कहे जाने वाले दो एयरक्राफ्ट कैरियर को दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्‍यास के लिए भेजा है। अमेरिकी नौसेना दिन और रात दोनों ही समय में युद्धाभ्‍यास करके चीन को किसी भी दुस्‍साहस के खिलाफ सख्‍त संदेश दे रही है। इसी इलाके में इन दिनों की चीन की नौसेना भी महाअभ्‍यास कर रही है।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3gngPAy