फिलहाल दुनिया में भारत की दो वैक्सीन (Corona Vaccine news) की चर्चा है। इसमें से एक है कोवेक्सिन (Covaxin) जिसे भारत बायोटेक और ICMR ने बनाया है। इसको 15 अगस्त तक लॉन्च करने की डेडलाइन फिक्स की गई जिसपर चर्चा शुरू हो गई। वैज्ञानिकों ने इसे जल्दबाजी करार दिया। दूसरी तरफ सरकार ने रविवार को कहा कि वैक्सीन 2021 तक वैक्सीन आने की संभावना नहीं है, लेकिन बाद में बयान वापस ले लिया। इसी से कन्फ्यूजन शुरू हो गई। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वैक्सीन कबतक आएगी। लेकिन यहां जानिए कि कौन सी वैक्सीन ट्रायल के किस स्टेज पर है।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2ZIjI8a